तेज रफ्तार कार की टक्कर से मासूम बच्चे की मौत

सिंगरौली । सरई थाना क्षेत्र के बरका चौकी क्षेत्र अंतर्गत पीपरखाड़-भलुगढ़ मार्ग पर आज शनिवार की सुबह लगभग 12 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसे में 3 वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। बोलेरो वाहन के चालक से मासूम बालक टकरा गया। हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया।

जानकारी के अनुसार सचिन साकेत पिता प्रजापति साकेत उम्र लगभग 3 वर्ष निवासी पीपरखाड़ जो सड़क किनारे मौजूद था। तभी तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चला रहे बोलेरो वाहन क्रमांक एमपी 66 जेडएच 0441 के चालक शुभम गुप्ता पिता बिहारीलाल ने बच्चे को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि मासूम गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर तड़पता रहा। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण आनन-फानन में बच्चे को उपचार के लिए सरई शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। इधर आरोप है कि कई घंटो तक उक्त घटना से बरका पुलिस बेखबर रही। जब विवाद बढ़ने लगा, तब पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। हालांकि चौकी प्रभारी नृपेन्द्र सिंह ने उक्त आरोपो को नकारते हुये घटना की जानकारी देते हुये बताया कि तेज रफ्तार बोलेरो चालक की लापरवाही से यह हादसा हुआ है। चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की जा रही है।

Next Post

पुलिस गिरफ्त में आए वारदात करने की नीयत से घूम रहे दो बदमाश

Sat May 16 , 2026
शाजापुर। कोतवाली पुलिस ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है. हालांकि इनके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल हो गए. इन लोगों को संदिग्ध हालत में घूमते हुए लोगों ने देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. पुलिस ने 3 घंटे की मशक्कत के बाद दो आरोपियों […]

You May Like