सिंगरौली: सावन माह में बाबा बैजनाथ धाम के दर्शन के लिए रविवार को जिला मुख्यालय बैढ़न से सैकड़ों कांवरियों का जत्था रवाना हुआ। बस स्टैंड बैढ़न से प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं ने दक्षिणमुखी मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इस दौरान भगवान भोलेनाथ के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवरियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। इसके बाद ढोल-नगाड़ों और गाजे-बाजे के साथ जत्थे ने बाबा बैजनाथ धाम के लिए प्रस्थान किया। प्रयाग पथ गली, वार्ड क्रमांक 40 से हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा बैजनाथ धाम की यात्रा पर जाते हैं। यात्रा में मुकेश पाण्डेय, आशुतोष तिवारी, महेश, राजेन्द्र, अमरनाथ, मुन्ना, केके मिश्रा, उमेश त्रिपाठी, मृत्युंजय, दद्दू सहित अन्य श्रद्धालु शामिल रहे।
Next Post
गुना में संदिग्ध परिस्थिति में जिला न्यायालय कर्मचारी का शव मिला, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
Mon Aug 10 , 2026
गुना:शहर के पटेल नगर स्थित रेलवे ट्रैक पर शनिवार-रविवार की मध्यरात्रि पुलिस को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान सोमवार को जिला न्यायालय में पदस्थ 47 वर्षीय अरविंद कुमार पांडेय के रूप में हुई है। मृतक मूल रूप से मुरैना के निवासी थे और वर्तमान में गुना […]

You May Like
-
8 months ago
सीएम से मांगेंगे सड़कों के लिए अतिरिक्त राशि