क्रिकेट पर सट्टेबाजी कर रहे दो आरोपी गिरफ्तार

भीलवाड़ा, 20 जून (वार्ता) राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने लाखों रुपए के ऑनलाइन सट्टेबाजी के कारोबार का भंडाफोड़ करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार को रात में ईरास 100 फुट रोड पर तमिलनाडु क्रिकेट मैच पर सट्टा लगाते हुए विनोद जाट को गिरफ्तार किया। जांच के बाद तीन और नाम सामने आए जिनमें मनीष, फजल और दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

एक अन्य कार्रवाई के तहत पुलिस ने ईरास रोड पर गोपी सिंधी को ऑनलाइन सट्टे के आरोप में पकड़ा है। गोपी ने यह काम आजाद नगर स्थित एक कारोबारी के लिए करना बताया है। पुलिस इन मामलों की जांच कर रही है।

 

Next Post

गेंदबाजों ने दिलाई बंगलादेश को 10 रनों की बढ़त

Fri Jun 20 , 2025
गाॅले (श्रीलंका) 20 जून (वार्ता) नईम हसन (पांच विकेट) और हसन महमूद (तीन विकेट) ने शानदार गेंदबाजी का मुजाहिरा करते हुए पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन शुक्रवार को दूसरे सत्र में श्रीलंका की पहली पारी को 485 रन रोकने के बाद बंगलादेश ने 10 रनों की मामूली बढ़त ले […]

You May Like