मृत हाईवा चालक पर दर्ज हुई एफआईआर

जबलपुर। शहपुरा थाना अंतर्गत नटवारा पाटन ओवर ब्रिज के साईड रोड एनएच 45 हाईवे के ऊपर से मंगलवार को हाईवा नीचे कार, बाइक के ऊपर गिर गया था। जिसमें हाइवा चालक और बाइक चालक की मौत हो गई थी। इस मामले में पुलिस ने मृत हाइवा चालक के खिलाफ प्र्रकरण दर्ज कर लिया है। जांच में यह बात सामने आई कि हाईवा चालक की लापरवाही के चलते हादसा हुआ था।

पुलिस के मुताबिक हाईवा डम्फर क्रमांक एचआर 74बी 2280 मंगलवार को ब्रिज से नीचे गिर गया था। हाईवा की चपेट मेेें कार क्रमांक एमपी 04 वाई के 9547 एवं मोटर सायकल क्रमांक एमपी 20 एन बी 2736 आई थी। सभी को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया था। बाइक चालक बलराम अवस्थी 60 वर्ष निवासी ग्राम नटवारा, हाईवा डम्फर के केबिन के नीचे दबे चालक अंकित पिता मेहर सिंह निवासी खेराबर रोहतक जिला हरियाणा की मौत हो गई थी। जबकि कार में सवार धीरज शुक्ला, जितेन्द्र शुक्ला, अनीता शुक्ला, नीरज शुक्ला घायल हुए थे। जांच में यह बात सामने आई कि डम्फर एचआर 74 बी 2280 के चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक चलाकर हाईवे से ओवरब्रिज के नीचे गिराने से हादसा हुआ है। पुलिस ने हाईवा एचआर 74 बी 2280 के मृत चालक के खिलाफ धारा 281, 125(ए), 106 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज किया है ।

Next Post

ट्रेनों से कटकर दो की मौत

Wed Feb 4 , 2026
जबलपुर। खितौला एवं भेड़ाघाट में ट्रेनों से कटकर दो की मौत हो गई। खितौला पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह रेल्वे स्टेशन से सूचना मिली कि सिहोरा-डुण्डी रोड पर कुर्रे पिपरियाा के पास पटरी के पास एक अज्ञात पुरूष जिसकी उम्र 40-45 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। […]

You May Like