
जबलपुर। खितौला एवं भेड़ाघाट में ट्रेनों से कटकर दो की मौत हो गई। खितौला पुलिस ने बताया कि बुधवार सुबह रेल्वे स्टेशन से सूचना मिली कि सिहोरा-डुण्डी रोड पर कुर्रे पिपरियाा के पास पटरी के पास एक अज्ञात पुरूष जिसकी उम्र 40-45 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है। इसी प्रकार भेड़ाघाट पुलिस ने बताया कि ट्रैकमैन ने सूचना दी कि ग्राम सिलुआ के पास रेल्वे ट्रैक में एक व्यक्ति उम्र लगभग 40-45 वर्ष की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्तगी के प्रयास जारी है।
