टूव्हीलर लेकर हुआ फरार श्रमिक

जबलपुर। संजीवनी नगर थाना अंतर्गत साई कॉलोनी मेें एक श्रमिक एसिड लाने का बहाना बनाकर टूव्हीलर लेकर फरार हो गया। पुलिस के मुताबिक जागृति मिश्रा निवासी साईं कॉलोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि लेवर चौक यादव कालोनी से अपने घर की पुताई व अन्य काम कराने के लिये एक श्रमिक को एक हजार रूपए मजदूरी की बात कर लेकर आई थी जो पति की गाडी क्रमांक एमपी 20 एसवाय 0193 मांगकर एसिड लेने के लिये गया था जो काफी देर हो जाने के बाद वापस नहीं आया। श्रमिक बेईमानी पूर्वक जानबूझकर पति की टूव्हीलर लेकर चला गया है।

Next Post

नाबालिग बालिका के साथ होटल में दुष्कर्म

Wed Feb 4 , 2026
ग्वालियर। एक होटल में 14 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ उसके परिचित युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। आरोपी को नाबालिग पहले से जानती थी। दोनों के बीच बातचीत होती थी। दोपहर में आरोपी ने नाबालिग को बातचीत के बहाने होटल बुलाया और अन्दर ले जाकर बदनाम करने की धमकी देकर […]

You May Like