दमोह के खेजरा गांव में करंट लगने से युवक की मौत, बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हटा/दमोह। खेजरा गांव में बीती रात एक घर मे कूलर का करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई, घटना के बाद हल्ले भाई पिता छप्पन सिंह को सिविल अस्पताल हटा लाया गया. जंहा डॉक्टरों ने मृत घोषित किया, बताया जा रहा मृतक के घर के पास स्थित ट्रांसफार्मर में फॉल्ट होने से आसपास करंट फैल गया. हल्ले भाई घर में चल रहे कूलर को बंद करने गए थे, तभी वे करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए, फाल्ट से गांव में एक और महिला को करंट लगना बताया गया.रविवार सुबह 8 बजे घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी. परिजनों ने इस हादसे के लिए बिजली विभाग की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए कार्रवाई की मांग की है.

Next Post

राहुल प्रियंका सेना मध्यप्रदेश कॉंग्रेस के "महामंत्री" नियुक्त किए गए श्रीधर शर्मा

Sun Jun 28 , 2026
अमरकंटक,नवभारत/ वर्षों की निष्ठा, निरंतर सक्रियता और संगठन के प्रति समर्पित भाव से किए गए कार्यों का प्रतिफल तब मिलता है, जब संगठन स्वयं किसी कार्यकर्ता की क्षमता और सेवा को पहचानकर उसे महत्वपूर्ण दायित्व सौंपता है। अमरकंटक निवासी, पूर्व सचिव मध्य-प्रदेश कॉंग्रेस कमेटी वा अधिवक्ता श्रीधर शर्मा के साथ […]

You May Like