
ब्यावरा। माचलपुर से करीब 2 किमी दूर लसुल्डिया रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई. दूसरी बाइक पर सवार युवक गंभीर घायल हो गया.
प्राप्त जानकारी के अनुसार सडक़ हादसे में 24 वर्षीय ईश्वर सिंह की मौत के बाद उनकी मासूम बेटी के सिर से पिता का साया उठ गया. ईश्वर अपने पिता के इकलौते बेटे थे. लसुल्डिया निवासी ईश्वर सिंह (24) पिता उदय सिंह सोंधिया बाइक से लसुल्डिया से माचलपुर की ओर आ रहे थे. वहीं आनंदपुरा निवासी फूलसिंह (30) पिता प्रभुलाल गुर्जर माचलपुर से लसुल्डिया की ओर जा रहे थे. शनिवार देर रात दोनों की बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गइ. टक्कर इतनी भीषण थी कि ईश्वर सिंह ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. फूलसिंह के पैर और मुंह पर गंभीर चोटें आईं. उन्हें उपचार के लिए झालावाड़ ले जाया गया, जहां उनका इलाज जारी है. इधर घटना के बाद मृतक के गांव लसूड़लिया में मौत की खबर सुनकर शोक व्याप्त हो गया. बाईक आपस में कैसे टकराई, गलत साईड अथवा ओवरटेक में हादसा हुआ इसकी पुलिस जांच कर रही है.
