दो सौ रूपये न देने पर बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

अशोकनगर। नईसराय थाना अंतर्गत ग्राम अखाईघाट में एक 20 वर्षीय युवक ने मां द्वारा दो सौ रूपये न दिये जाने पर गुस्से में आकर अपनी ही मां की हत्या कर दी। वहीं इस घटना की जानकारी जैसे ही पुलिस को लगी तो वह मौके पर पहुंची शव का पीएम कराकर परिजनों के सुपुर्द किया गया। दरअसल पूरा मामला नईसराय तहसील ग्राम अखाई घाट का है जहां गुरुवार को शाम लगभग 6 बजे महज दो सो रूपये न देने पर शील कुमार आदिवासी ने अपनी ही मां की जान लेली। मिली जानकारी के अनुसार शील कुमार अपने माता- पिता से दो सो रूपये की मांग कर रहा था, जब मां ने कहा तू इन पैसों से शराब पीएगा, जा यहां से नहीं दे रही पैसे, पैसे देने से मना करने पर शीलकुमार ने आक्रोशित होकर पहले पिता को एक डंडा मारकर दूर किया और फिर मां को जान से मारने की मंशा से सर पर जोरदार वार कर दिया, जिससे भागवती बाई आदिवासी उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जब यह पूरा मामला पुलिस के सामने आया, तो सच जानकार पुलिस के तमाम अधिकारी भी सन्न रहे गए. दरअसल मात्र दो सो रूपये के लिए एक बेटे ने इतना बड़ा कदम उठा लिया और जन्म देने वाली मां को ही मौत के घाट उतार दिया। इस मामले को लेकर नईसराय थाना प्रभारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह चौकीदार द्वारा जानकारी मिली थी कि एक महिला संदिग्ध अवस्था में पड़ी है, जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे और घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद महिला के पति द्वारा अपने बेटे पर दो सो रूपये देने का आरोप लगाते हुए हत्या करने की बात कहते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। वहीं पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीवद्ध कर जांच में लिया है। वहीं पीएम उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

Next Post

महाकाल का भांग श्रृंगार गिरा, ज्योतिषी बोले-यह अप्राकृतिक घटना के संकेत

Fri Aug 22 , 2025
उज्जैन। भगवान महाकाल भगवान का भांग शृंगार संध्या आरती से पहले अचानक गिर गया। यह घटना 18 अगस्त की शाम को हुई। इसका वीडियो वायरल होने के बाद यह मामला चर्चा में आया। इस प्रकार की घटना पूर्व में भी हो चुकी है। लेकिन ज्योतिषि का कहना है कि यह […]

You May Like