तौल व्यवस्था ठप, व्यापारियों का आक्रोश: 12 जनवरी से मंडी में अनाज खरीदी बंद करने की चेतावनी

मुंगावली:कृषि उपज मंडी समिति मुंगावली में तौल व्यवस्था को लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश व्याप्त है। एसडीएम एवं एसडीओ की मौजूदगी में मंडी कार्यालय में आयोजित पिछली बैठक में दिए गए निर्देशों का अब तक पालन नहीं होने से व्यापारियों का असंतोष लगातार बढ़ रहा है। बैठक के निर्देशानुसार व्यापारियों ने अपने तौल कांटे, बारदाना सहित अन्य सामग्री टीनशेड से हटा ली थी, जिसके चलते वर्तमान में टीनशेड पूरी तरह खाली पड़े हैं।

बैठक में व्यापारियों ने फड़ के लिए स्थान न होने वाले व्यापारियों को टेंडर प्रक्रिया के माध्यम से जमीन उपलब्ध कराने की मांग रखी थी। साथ ही यह भी प्रस्ताव दिया गया था कि टेंडर प्रक्रिया पूरी होने तक अस्थायी रूप से किराए पर स्थान उपलब्ध कराया जाए, जिससे मंडी तौल का कार्य सुचारु रूप से चलता रहे। व्यापारियों के अनुसार अधिकारियों ने दो दिवस में प्रस्ताव बनाकर भेजने के निर्देश दिए थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

स्थिति से परेशान व्यापारियों ने गुरुवार को अनाज तिलहन व्यापारी संघ मुंगावली के अध्यक्ष देवेंद्र सर्राफ के नेतृत्व में मंडी सचिव को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र अस्थायी व्यवस्था की मांग की। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे 12 जनवरी 2026, सोमवार से मंडी में अनाज खरीदी बंद कर देंगे, जिससे किसानों को भारी नुकसान और मंडी व्यवस्था पर गंभीर असर पड़ सकता है।

Next Post

लैंड फॉर जॉब स्कैम में लालू परिवार पर आरोप तय, दिल्ली की कोर्ट ने कहा- आपराधिक गिरोह की तरह रची गई साजिश; मीसा भारती और तेजप्रताप समेत 41 पर चलेगा मुकदमा

Fri Jan 9 , 2026
नई दिल्ली | 09 जनवरी, 2026: बहुचर्चित ‘जमीन के बदले नौकरी’ (Land for Job) घोटाले में राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार की मुश्किलें गहरा गई हैं। दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने लालू प्रसाद, मीसा भारती और तेजप्रताप यादव समेत कुल 41 आरोपियों के खिलाफ औपचारिक रूप […]

You May Like