एक दिन में आए 26 लाख

3 लाख में नीलाम हुए नारियल, नेपाली मुद्रा भी आई

अशोकनगर।करीला मेला में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या का असर दानराशि पर भी देखने को मिला। मेला संपन्न होने के बाद जब मंदिर में लगी दानपेटियों से निकले रूपयें की गिनती की गई तो उसमें करीब 26 लाख की चढ़ोत्तरी प्राप्त हुई। इस नगदी में नेपाल का नोट और ब्रिटिश कालीन समय का चांदी का सिक्का भी शामिल रहा। इसके अलावा चढ़ावे में आये नारियलों की बोली तीन लाख रूपये में लगी है। वहीं दान पेटियों में आए सिक्कों की गिनती नहीं की गई। जो कुल मिलाकर करीब 30 लाख रूपये का चढ़ावा श्रद्धालुओं द्वारा मां के दरबार में चढ़ाया गया है। वहीं चढ़ावे में सोने-चांदी के आठ आभूषण भी मिले है। उल्लेखनीय है कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी करीला में रंगपंचमी पर तीन दिवसीय मेला का आयोजन किया गया, जिसमें बुधवार को बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां जानकी के दरबार में पहुंचे। तमाम सूत्र एवं संसोधनों से अनुमान लगाया जा रहा है कि सिर्फ रंगपंचमी के दिन ही करीब 25 लाख श्रद्धालुआं ने माता जानकी के दर्शन किये है। वहीं श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या का असर दानराशि में भी देखने को मिला, जहां 25 लाख श्रद्धालुओं की संख्या अनुमान है, जिनसे करीब 26 लाख रूपये नगदी मैया के यहा चढ़ोत्तरी हुई है। इसके अलावा आठ नग सोने, चांदी के आभूषणों के भी मिले है।

31 दानपेटियों की 79 पटवारियों ने नौ घंटे में गिनी दानराशि

बताया गया है कि 79 पटवारी और 60 कोटवारों के दल ने गुरुवार सुबह 9 बजे से दानराशि की गिनती प्रारंभ की थी जो कि शाम 6 बजे तक चली। इस दौरान पहले दानपेटियों को खोलकर राशि बाहर की गई। फिर नोटों को छांटा गया और उनकी गिड्डी बनाई गईं। निणार्यक गिनती शाम 5 बजे के बाद हुई।

Next Post

योग शास्त्र संगम 22 से, सीखने को मिलेगी ध्यान और योग की विधि

Thu Mar 20 , 2025
*-200 से अधिक प्रतिभागी लेंगे भाग, पहले दिन 40 शोधार्थी योग दर्शन पर देंगे प्रस्तुति* ग्वालियर। विवेकानंद नीडम ग्वालियर एवं शासकीय स्वशासी आयुर्वेद महाविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय स्तर की योग कॉन्फ्रेंस योग शास्त्र संगम 20250का आयोजन किया जा रहा है। स्वामी विवेकानन्द के योग दर्शन पर आधारित यह […]

You May Like