‘तेरे इश्क में’ ट्रेलर को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स

धनुष और कृति सेनन स्टारर फिल्म ‘तेरे इश्क में’ के ट्रेलर को दर्शकों का जबरदस्त प्यार मिला है। कृति सेनन ने सोशल मीडिया पर खुशी जताई, फैंस को धन्यवाद कहा और फिल्म देखने की अपील की।

साउथ सुपरस्टार धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन अभिनीत फिल्म ‘तेरे इश्क में’ का जुनून और एकतरफा प्यार से भरा ट्रेलर 14 नवंबर की शाम को रिलीज हुआ। इस ट्रेलर को दर्शकों का इतना जबरदस्त प्यार मिला है कि एक्ट्रेस कृति सेनन खुशी से झूम उठी हैं। कृति ने सोशल मीडिया के माध्यम से फैंस का शुक्रिया अदा किया है और फिल्म को भी ढेर सारा प्यार देने की अपील की है।

कृति सेनन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ट्रेलर लॉन्च इवेंट की कुछ झलकियाँ पोस्ट की हैं, जिसमें उनकी एक्साइटमेंट साफ झलक रही है। वीडियो में दिख रहा है कि एक्ट्रेस स्टेज पर आते ही फिल्म का एक दमदार डायलॉग बोलती हैं।

Next Post

मुनि श्री प्रमाण सागर की ऐतिहासिक अगवानी

Mon Nov 17 , 2025
भोपाल। शंकासमाधान प्रणेता मुनि श्री प्रमाण सागर महाराज ने भोपाल से चातुर्मास कर पद विहार करते हुये रविवार को मध्यान्ह में शीतल धाम पहुंचे उनकी भव्य मंगल अगवानी विदिशा नगर में निर्यापक श्रमण मुनि श्री सम्भवसागर महाराज ने अपने संघ सहित की मुनि श्री की मंगल अगवानी में समूचा विदिशा […]

You May Like