ओडीओपी के तहत “हरा सोना” बनेगा जबलपुरी मटर

जबलपुरी मटर महोत्सव 2026 बायर-सेलर मीट का शुभारंभ

जबलपुर: लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को होटल रॉयल ऑर्बिट में जबलपुरी मटर महोत्सव 2026 बायर-सेलर मीट का भव्य शुभारंभ हुआ। मंत्री श्री सिंह ने कहा कि एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत जबलपुर की मटर को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में यह आयोजन महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने किसानों को बेहतर दाम दिलाने, मटर उद्योग के विस्तार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने का आह्वान किया। कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने ओडीओपी अंतर्गत मटर के रकबे और व्यवसायीकरण को बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्योग योजना का लाभ लेने की जानकारी दी। कार्यक्रम में जबलपुरी मटर को “हरा सोना” बताते हुए फूड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप और मार्केटिंग पर विशेष जोर दिया गया।
ये रहे उपस्थित
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष आशा मुकेश गोटिया, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर भाजपा अध्यक्ष रत्‍नेश सोनकर, ग्रामीण अध्यक्ष राजकुमार पटेल सहित कृषि व उद्योग जगत के प्रतिनिधि, बायर और सेलर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। मटर रेसिपी प्रतियोगिता में गृहणी समूह से वंदना साहू, होटल प्रतिनिधि में एमपीटी, विद्यार्थी समूह में उत्कर्ष वासनिक और कृषक समूह में संतोष अग्रवाल प्रथम रहे।

Next Post

किसान कल तक बुक कर सकेंगे स्लॉट

Mon Jan 12 , 2026
जबलपुर: जिले के ऐसे किसान जिन्होंने समर्थन मूल्य पर धान का विक्रय करने अभी तक स्लॉट बुक नहीं किये हैं वे आज 12 और कल 13 जनवरी को भी स्लॉट बुक कर सकेंगे। राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा को देखते हुये स्लॉट बुक करने की अवधि 13 जनवरी तक […]

You May Like