भोपाल। एमपी नगर (डीबी मॉल के पास) स्ट्रीट लाइट के खंभे में उतरे करंट की चपेट में आने से भाजयुमो जिला महामंत्री व वकील दिव्यऋषि तिवारी की दर्दनाक मौत हो गई।
स्थानीय लोगों का कहना था कि खंभे और उससे जुड़े खुले तारों में पिछले 3-4 दिनों से करंट आ रहा था और कई लोगों को झटके भी लगे थे, लेकिन नगर निगम (BMC) तक इसकी शिकायत नहीं पहुँची थी।
वहीं अब इस मामले में कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी मुकेश नायक का बयान सामने आया है, उन्होंने नगर निगम को फटकार लगाते हुए कहा कि नगर निगम तारों में नहीं बल्कि खंबे में करंट सप्लाई कर रही है।
बतादें कि करंट लगने के मामले में नगर निगम ने अपनी गलती को स्वीकार लिया है साथ ही नगर निगम कमिश्नर संस्कृति जैन ने भी बताया कि इस मामले पर जांच जारी है और जो भी जिम्मेदार होगा उसपर सक्त से सक्त कार्यवाही।
Next Post
एफसीआरए पंजीकरण के बदले रिश्वत मांगने के आरोप में दो सरकारी अधिकारी गिरफ्तार
Tue Sep 29 , 2026
नयी दिल्ली 29 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली पुलिस की विशेष शाखा ने विदेशी अंशदान (विनियमन) अधिनियम (एफसीआरए) के अंतर्गत पंजीकरण कराने के बदले रिश्वत मांगने वाले गृह मंत्रालय के दो अधिकारियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गृह मंत्रालय से मिली जानकारी के आधार पर सोमवार की गयी। गिरफ्तार किए गए […]

You May Like
-
1 year ago
सुशीला कार्की ने पद और गोपनीयता की शपथ ली