मिशन MP कांग्रेस: 230 विधानसभा प्रभारियों को सौंपी कमान, भाजपा के खिलाफ सृजन संवाद से धार देगा विपक्ष

भोपाल। मध्य प्रदेश कांग्रेस ने आगामी राजनीतिक कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए भोपाल स्थित इंदिरा भवन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक और कार्यशाला का आयोजन किया। बैठक में उज्जैन संभाग के जिला अध्यक्षों के कार्यों की समीक्षा की गई और जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने की नई रणनीति तैयार की गई।

बैठक में प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी तथा सह प्रभारी संजय दत्त मौजूद रहे। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा करते हुए स्थानीय स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और भविष्य की रणनीति को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई।

इसके बाद विधानसभा प्रभारियों के लिए आयोजित कार्यशाला में कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य कमलेश्वर पटेल और सह प्रभारी रणविजय सिंह लोचव सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने मार्गदर्शन दिया। पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा सहित अन्य नेताओं ने भी अपने विचार रखे।

मीडिया से बातचीत में जीतू पटवारी ने बताया कि समीक्षा के बाद कई अहम निर्णय लिए गए हैं। विधानसभा प्रभारियों को नियमित क्षेत्रीय दौरे, पंचायत स्तर की समितियों का सत्यापन और निरंतर बैठकों के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही “सृजन संवाद” अभियान के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर दिया गया है।

पटवारी ने विधानसभा प्रभारियों को पार्टी की “रीढ़” बताते हुए कहा कि 230 नियुक्तियां सोच-समझकर की गई हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में पद जिम्मेदारी का प्रतीक है, केवल पदनाम नहीं। भाजपा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बलिदानों की बराबरी कोई नहीं कर सकता।

 

 

Next Post

4 घंटे में तीन जगहों पर निकले 3 सांप

Thu Apr 16 , 2026
जबलपुर : तापमान की उमस बढऩे पर सरीसृप घबराहट में निकल कर लोगों के घरों में घुसने लगे। बुधवार को चार घंटे में तीन जगहों पर सांप निकले ।इस संबंध सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने बताया कि सुबह साढ़े सात बजे तिलवारा में सब्जी बेचने वाले श्याम सुंदर के घर […]

You May Like