कोयल खूथ में ज्वेलरी शॉप में चोरी, शटर तोड़कर लाखों के जेवर व नकदी ले उड़े चोर

सिंगरौली। जिले के माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत कोयल खूथ गांव में बीते रविवार की रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया। मेन रोड पर स्थित दुकान का शटर तोड़कर चोर अंदर घुसे और सोने-चांदी के जेवरात से भरी आलमारी तथा नकदी से भरा गुल्लक उठाकर फरार हो गए। घटना की जानकारी आज दिन सोमवार की सुबह उस समय सामने आई, जब ग्रामीणों ने खेत में टूटी हुई आलमारी और दुकान से जुड़ा सामान बिखरा हुआ देखा।

इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल दुकान संचालक और पुलिस को सूचना दी। चोरी ललित प्रसाद सोनी की मेन रोड स्थित ज्वेलरी शॉप में हुई है। प्रारंभिक आंकलन के अनुसार चोर एक लाख रुपये से अधिक मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी ले गए हैं। दुकान संचालक द्वारा माड़ा थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। माड़ा थाना प्रभारी शिवपूजन मिश्रा ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायर्ड की सहायता ली जा रही है। घटनास्थल एवं आसपास के क्षेत्रों से तकनीकी और भौतिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। वहीं पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज, तकनीकी इनपुट और मुखबिर तंत्र के माध्यम से जांच को आगे बढ़ा रही है।

Next Post

शहर के हर वार्ड में स्वच्छ और निर्बाध जल आपूर्ति निगम की सर्वोच्च प्राथमिकता,जल प्रदाय टास्क फोर्स गठित: महापौर

Mon Jan 5 , 2026
रीवा। शहर में जल प्रदाय व्यवस्था एवं सीवरेज को लेकर नगर पालिक निगम रीवा के महापौर अजय मिश्रा बाबा ने शहर में वर्तमान जल आपूर्ति की स्थिति, वितरण व्यवस्था, पेयजल से जुड़ी चुनौतियों एवं उन्हें सुधारने हेतु नगर निगम द्वारा किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत जानकारी दी. उन्होने मीडिया […]

You May Like