फर्जी वरिष्ठ प्रबंधक बनकर जमीन हड़पने की साजिश का आरोप

सिंगरौली : टोयोटा कंपनी के नाम पर एजेंसी खोलने का झांसा देकर जमीन लेने और षड्यंत्रपूर्वक रजिस्ट्री कराने के आरोपों को लेकर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली से शिकायत की गई है।शिकायत में टोयोटा कंपनी के कथित वरिष्ठ प्रबंधक भगवानदास पटवा, कनिष्ठ प्रबंधक राधेश्याम पाटकर तथा तनय सेठ गोपाल पटवा की भूमिका की जांच कर आपराधिक प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग की गई है। मामला वर्ष 2023 में हुई जमीन की रजिस्ट्री से जुड़ा बताया गया है। पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में शिकायतकर्ताओं ने बताया कि ग्राम नौगढ़, तहसील सिंगरौली स्थित उनकी जमीन ग्राम नौगढ़ में कनवेयर बेल्ट के पास फोरलेन से लगी हुई है।

आवेदन में खसरा क्रमांक 1297/1, 1297/2, 2990/1/2, 2990/2/1, 2990/1/1 सहित कुल 0.470 हेक्टेयर, यानी लगभग एक एकड़ 17 डिसमिल भूमि का उल्लेख किया गया है। आवेदन के अनुसार घटना से करीब तीन-चार महीने पहले भगवानदास पटवा बोलेरो वाहन से ग्राम नौगढ़ पहुंचे और ग्रामीणों से टोयोटा गाड़ियों की एजेंसी खोलने के लिए जमीन की तलाश करने लगे। शिकायतकर्ताओं द्वारा अपनी जमीन की जानकारी दिए जाने के बाद कथित तौर पर एजेंसी खोलने के लिए जमीन तीस की मांग की गई। शिकायत में आरोप है कि जमीन देने पर किराया मिलने और गांव के बेरोजगार लोगों को नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। साथ ही 15 वर्ष के लिए जमीन का एग्रीमेंट कराने की बात कही गई।
विके्रताओं ने लिया 75 लाख रूपये कैश भुगतान !
शिकायत के मुताबिक प्रार्थीगण तथा कथित वरिष्ठ प्रबंधक भगवानदास पटवा के बीच जमीन का किराया 50 हजार रुपये प्रतिमाह तय हुआ। इसके बाद एग्रीमेंट कराने के लिए सहमति बनी। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि भगवानदास पटवा ने आगे की प्रक्रिया के लिए सभी लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड और खाता नंबर सहित अन्य दस्तावेज मांगे। शिकायतकर्ताओं ने पूरे मामले को षड्यंत्रपूर्वक जमीन रजिस्ट्री कराने से जोड़ते हुए पुलिस से इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही यह भी सवाल उठाया गया है कि सभी विके्रता नकद भुगतान पूर्व में ही प्राप्त कर लिया है। जबकि यह भूमि विक्रय के प्रावधान में नही है, इसीलिए मामला और भी संदेहास्पद माना जा रहा है।

Next Post

किशोरी लापता, पुलिस तलाश में जुटी

Mon Oct 5 , 2026
सिंगरौली :चितरंगी थाना क्षेत्र के ग्राम पथरकट्टी गांव के एक 14 वर्षीय बालिका पिछले माह 8 सितम्बर से लापता है। बालिका की पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर तलाश में जुट गई है। पुलिस के अनुसार पथरकट्टी गांव के बलवंत सिंह ने लिखित सूचना दिया कि उसकी […]

You May Like