सतना जिले में अब तक 407.3 मिमी औसत वर्षा दर्ज

सतना:सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 12 जुलाई तक 407.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 546.5 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 334.5 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 456.7 मि.मी, बिरसिंहपुर में 247.3 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 388.4 मि.मी., नागौद में 510.3 मि.मी., जसो (नागौद) में 147 मि.मी. एवं उचेहरा में 627.5 मि.मी. औसत वर्षा अब तक दर्ज की जा चुकी है। जिले की औसत सामान्य वर्षा 891.7 मि.मी. है। विगत वर्ष इस अवधि तक जिले में औसत वर्षा 163.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की जा चुकी थी।
121.6 मिमी हुई औसत दैनिक वर्षा
चालू मानसून सीजन में सतना जिले में अब तक की वर्षा में 121.6 मिमी औसत 24 घण्टे की दैनिक वर्षा 12 जुलाई की प्रातः 8 बजे तक दर्ज की गई है। दैनिक वर्षा में सतना (रघुराजनगर) तहसील में 81 मि.मी., सोहावल (रघुराजनगर) में 90 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 238.4 मि.मी, बिरसिंहपुर में 89.8 मि.मी., रामपुर बाघेलान में 154.4 मि.मी. नागौद में 90.3 मि.मी., जसो (नागौद) में 34.2 मि.मी. एवं उचेहरा में 195 मि.मी. औसत दैनिक वर्षा दर्ज की गई है।

Next Post

रायसेन अस्पताल में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े, हर तरफ सर्दी खांसी से हलाकान दिख रहे

Sun Jul 13 , 2025
रायसेन:बारिश के मौसम में कई तरह के वायरस हवा में फैल रहे हैं।वायरल फीवर के वायरस के अटैक से हर तीसरा व्यक्ति सर्दी खासी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ इलाज करवाने लग रही है।सीजनल सर्दी खांसी गले में इंफेक्शन वायरल […]

You May Like