रायसेन अस्पताल में वायरल संक्रमण के मरीज बढ़े, हर तरफ सर्दी खांसी से हलाकान दिख रहे

रायसेन:बारिश के मौसम में कई तरह के वायरस हवा में फैल रहे हैं।वायरल फीवर के वायरस के अटैक से हर तीसरा व्यक्ति सर्दी खासी वायरल बुखार की चपेट में आ रहे हैं।जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की भीड़ इलाज करवाने लग रही है।सीजनल सर्दी खांसी गले में इंफेक्शन वायरल फीवर किशोर और वयस्क और बच्चे बुजुर्गों पर अधिक असर कर रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में करीब 700 से 800 मरीज इलाज कराने आते हैं। इन दिनों 20 फीसदी मरीज वायरल संक्रमण के आ रहे हैं। इसके साथ ही निजी अस्पतालों क्लीनिकों में भी भीड़ बढ़ रही है।

वहीं जिला अस्पताल की ओपीडी में भी मरीज इलाज के लिए परेशान हालत में उपचार कराने आ रहे हैं। बारिश के दिनों में नलों से दूषित जलापूर्ति होने से भी स्वास्थ्य पर असर पड़ने लगा है। इससे डिहाइड्रेशन की समस्या भी सामने आने लगी है। इन दिनों मच्छरों का प्रकोप भी काफी बढ़ गया है। सीजनल वायरल प्राय: 5 से 15 दिनों तक हलाकान करता है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ यशपाल सिंह बाल्यान, आरएमओ डॉ आलोक राय ने बताया कि बारिश के दिनों में स्वास्थ्य को लेकर देखभाल जरूरी है। सीजनल वायरल में तेज बुखार, सिरदर्द, बदन दर्द, पेट दर्द, सर्दी बनी रहती है। यह लक्षण दिखने पर चिकित्सकों की सलाह लेना आवश्यक है।
बारिश से ठंडक लौटी
बारिश के साथ ही एक ओर जहां वातावरण में ठंडक लौट आई है वहीं दूसरी ओर विविध तरह के वायरस भी सक्रिय हो गये हैं। इन दिनों शहर में ‘सीजनल वायरल बुखार तेजी से फैलता जा रहा है। परिवार में किसी एक सदस्य को होने के बाद अन्य सदस्य भी पीड़ित हो रहे हैं। बारिश की तीव्रता बढ़ने के साथ ही संक्रमण भी फैलेगा।
बारिश की शुरुआत के साथ ही मौसम भी सुहाना होने लगा है ।

लेकिन यही मौसम विविध तरह के वायरस और बैक्टीरिया के लिए भी पोषक बनता जा रहा है। यही वजह है कि इन दिनों शहर में लोगों को वायरल फीवर जकड़ने लगा है। सर्दी, खांसी और तेज जुकाम के साथ ही शरीर में दर्द होने के कारण कमजोरी आ रही है। मुंह में कड़वाहट होने से खाने की भी इच्छा नहीं होती। परिवार में किसी एक सदस्य के पीड़ित होने के बाद अन्य सदस्यों में भी संक्त्रस्मण फैल रहा है। डॉक्टरों की मानें तो अगले दो सप्ताह के भीतर संख्या में इजाफा हो रहा है।

Next Post

महाकौशल में बदलेंगे सियासी समीकरण

Sun Jul 13 , 2025
महाकौशल की डायरी अविनाश दीक्षित सर्वविदित है कि राजनीति में प्रत्येक घटनाक्रम के अलग मायने होते हैं, जिनका मतलब और असर भी जुदा होता है। किसी की नियुक्ति अथवा विदाई को लेकर भी कयासबाजियों का दौर शुरू हो जाता है। मौजूदा सूरते हाल में भगवा दल में नए प्रदेश अध्यक्ष […]

You May Like