इंदौर: शहर में आए दिन नई कॉलोनियां विकसित हो रही है और यहां के रहवासियों से चुनाव के समय बड़े वादे कर वोट मांगे जाते है लेकिन सुविधाओं के नाम पर सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है. इसके चलते लोगों कई तरह की समस्याओं से जूझना पड़ता है.हवा बंगले के आगे शहर की सीमा पर कई कॉलोनियां बस चुकी है. इसी क्षेत्र में वार्ड क्रमांक 79 भी आता है. समस्याओं का एक गंभीर मामला वार्ड के कुंदन नगर में सामने आया है.
कुंदन नगर में कही भी सीवरेज लाईन आज तक नहीं डाली गई है. लोगों के घरों के सामने से गंदगी साफ बहती नज़र आती है. यहां से वाहन का गुज़रना तो बहुत ही दूर की बात है, आसानी से पैदल नहीं चला जा सकता. जब क्षेत्र के अंदर सर्वे किया गया तो चारों तरफ कीचड़ और गंदगी फैली दिखाई दी. पत्थरों और ईटों पर पैर रखकर आगे बढ़ना पड़ा. ऐसे परेशानी भेर रास्ते से क्षेत्रवासी हर दिन गुज़रते हैं. बच्चे स्कूल नहीं जाते हैं. महिलाएं घरों में कैद होकर रह गई है. अधिकांश पुरूष ही घरों के ज़रूरी काम निपटाते है. समस्यओं से जूझ रहे रहवासियों ने कई बार अपनी शिकायत दर्ज करवाई लेकिन आज तक किसी भी प्रकार का निराकरण नहीं हो पाया.
इनका कहना है
आस-पास के क्षेत्रों से बरसात का पानी इस ओर आता है. छोटी या बड़ी सीवरेज लाईन यहां नहीं डाली गई जिस कारण घरों के आगे चौबीसों घंटे इतना पानी बहता है कि परिवार कहीं आ जा नहीं सकते.
– संतोष कंधोरे
न तो सीवरेज लाईन और न ही क्षेत्र में पक्की सड़क है. आसपास से गंदा पानी बारह महीने घरों के सामने से बहता रहता है. बरसात में मुसीबतें बढ़ जाती हैं. पानी घरों में घुस जाता है.
– लक्ष्मी वर्मा
चलने तक की जगह नहीं है. स्कूल जाते वक्त बच्चे गिरते हैं. पूरे जगह गटर का पानी फैला हुआ है. मच्छर, कीड़¸ो से कई तरह की बीमारी हो रही है. विकास तो दूर क्षेत्रीय पार्षद ध्यान नहीं देते है.
– दिलीप बंदोरिया
फाइल पास हो चुकी, शीघ्र होगा काम
एक से डेढ़ महीने बाद भूमि पूजन होने वाला है. इसके बाद क्षेत्र में सीवरेज लाइन कार्य और उसके बाद जहां-जहां सड़के नहीं बनी है वहां सड़क कार्य किया जाएगा इन. कार्यों की फाइल पास हो चुकी है.
– पार्षद लक्ष्मी वर्मा
