चौपाटी विवाद में मां-बेटी ने दुकानदार को पीटा

इंदौर:सराफा बाजार की चौपाटी पर दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया. करीब 5 दिन पुरानी इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसमें मां-बेटी एक दुकानदार पर डंडे से हमला करती दिख रही हैं.चौपाटी पर दुकान लगाने के लिए दुकानदार गंगवाल और एक महिला के बीच एग्रीमेंट हुआ था.

महिला ने अपनी बेटी के साथ मिलकर 2 लाख रुपए एडवांस दिए थे, लेकिन बाद में दुकानदार ने दुकान देने से इनकार कर दिया. जब महिला ने रुपए वापस मांगे तो विवाद बढ़ गया और गाली-गलौज के बाद मारपीट शुरू हो गई. दोनों ने दुकानदार की डंडे से पिटाई कर दी. यह पूरी घटना चौपाटी पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. मारपीट के बाद मामला थाने पहुंचा, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई.

सराफा बाजार के अन्य व्यापारी भी थाने पहुंचे और सुलह कराने में जुट गए. अंततः दुकानदार ने महिला को रुपए लौटा दिए. लिखित समझौते के बाद दोनों पक्ष थाने से रवाना हो गए. टीआई सुरेंद्र सिंह रघुवंशी ने बताया कि चौपाटी विवाद में दोनों पक्ष थाने आए थे. शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन आपसी सहमति से मामला खत्म कर दिया.

Next Post

टेलीग्राम पर निवेश का झांसा देकर की थी ठगी

Sat Sep 20 , 2025
इंदौर: शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर युवक से डेढ़ करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को राज्य साइबर पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी ने ठगी की रकम अपने खाते में ट्रांसफर करवाई थी. उसे आगर मालवा जिले के सुसनेर से […]

You May Like