पूनियां ने पंजाब के साथ जम्मू और कश्मीर का प्रभारी बनाने पर जताया आभार

जयपुर, (वार्ता) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ सतीश पूनियां ने उन्हें पंजाब के साथ जम्मू और कश्मीर के प्रदेश प्रभारी के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपे जाने पर पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का आभार जताया है।

इस मौके पर डॉ पूनियां ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा उन्हें पंजाब के साथ जम्मू और कश्मीर राज्य की भी जिम्मेदारी दी है और वह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन तथा श्री नवीन के नेतृत्व में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने के लिए संकल्पित हैं।

उल्लेखनीय है कि डॉ पूनियां इससे पहले हरियाणा के पार्टी प्रभारी थे और बाद उन्हें पंजाब की भी जिम्मेदारी दे दी। अब पार्टी ने हरियाणा की जिम्मेदारी पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को दी है।

 

Next Post

सरकारी जमीन पर विकसित अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई

Thu Sep 24 , 2026
इंदौर: बुधवार को जिला प्रशासन ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर अवैध कॉलोनी काटने के खिलाफ कार्रवाई की. प्रशासन ने सरकारी जमीन पर बनी सड़क और पक्के निर्माण पर बुलडोजर चलाकर जमीन मुक्त करवाई. जिले में शासकीय भूमि पर अतिक्रमण तथा अवैध रूप से कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ कार्रवाई […]

You May Like