लोकसभा का सत्रावसान

नई दिल्ली 05 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने लोकसभा का सत्रावसान कर दिया है।

लोकसभा सचिवालय ने शनिवार देर रात एक वक्तव्य जारी कर कहा कि राष्ट्रपति ने लोकसभा के चौथे सत्र का सत्रावसान कर दिया है। लोकसभा का यह सत्र 31 जनवरी को शुरू हुआ था।

पहला चरण 13 फरवरी को संपन्न हुआ था जबकि दूसरा चरण 10 मार्च को शुरू होकर 4 अप्रैल को संपन्न हुआ। इस सत्र के दौरान 1 फरवरी को वित्त वर्ष 2025- 26 के लिए आम बजट पेश किया गया था।

Next Post

निगम को मिला कुर्की के खिलाफ स्टे 

Sat Apr 5 , 2025
  नवभारत न्यूज   इंदौर।  नगर निगम को कल कुर्की कारवाई के खिलाफ आज हाई कोर्ट से स्थगन मिल गया है। कल कोर्ट की नजारत शाखा के कर्मचारी निगम दफ्तर और गाड़ियों की कुर्की करने पहुंचे थे । आज निगम ने उक्त मामले में हाई कोर्ट में याचिका दाखिल कर […]

You May Like