खण्डेलवाल ने खेड़ीसांवलीगढ़ स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण, दिए सुधार के निर्देश

बैतूल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने गुरुवार को खेड़ीसांवलीगढ़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सकों और स्वास्थ्य अधिकारियों से स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली और व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

खण्डेलवाल ने मरीजों के इलाज, दवाओं की उपलब्धता और साफ-सफाई की स्थिति की भी समीक्षा की। इस अवसर पर बैतूल ग्रामीण मंडल अध्यक्ष नितिन बारस्कर सहित पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है, और इसके लिए स्थानीय स्तर पर निरंतर सुधार के प्रयास जारी रहेंगे।

Next Post

सीधी का परचम लहराया — तीन खिलाड़ियों का मध्यप्रदेश टीम में चयन

Thu Nov 6 , 2025
सीधी।मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा बीसीसीआई की अंडर-23 वन डे प्रतियोगिता हेतु घोषित मध्यप्रदेश टीम में सीधी जिले के तीन उभरते हुए खिलाड़ियों — सौम्य पाण्डेय, आर्यन तिवारी और रूद्रांश सिंह — का चयन हुआ है। जिले के खिलाड़ियों के चयन से पूरे सीधी जिले में खुशी की लहर […]

You May Like