
सीधी।मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) द्वारा बीसीसीआई की अंडर-23 वन डे प्रतियोगिता हेतु घोषित मध्यप्रदेश टीम में सीधी जिले के तीन उभरते हुए खिलाड़ियों — सौम्य पाण्डेय, आर्यन तिवारी और रूद्रांश सिंह — का चयन हुआ है।
जिले के खिलाड़ियों के चयन से पूरे सीधी जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। यह चयन न केवल जिले के लिए गर्व का विषय है बल्कि स्थानीय क्रिकेट प्रतिभाओं के निरंतर सशक्त होते कदमों का प्रतीक भी है।
जिला क्रिकेट संघ, सीधी (DCA Sidhi) के पदाधिकारियों राव कृष्ण कुमार सिंह भवर साहब, अनूप मिश्रा, आशीष मिश्रा,उपेंद्र सिंह बघेल, विवेक सिंह, प्रतीक सिंह, सिराजुल हक अंसारी, संतोष सिंह चौहान, अखिलेश गुप्ता, संतोष आहूजा, संजीव तिवारी, अखिलेश पांडे, मनोज पांडे, आदित्य सिंह, अमित सिंह, कौशलेंद्र सिंह, अभिषेक सिंह, बृजेश सोंधिया, रवि दीप द्विवेदी,विश्वास चतुर्वेदी, कुश पांडे, राजेंद्र रजक, हरिओम नामदेव सहित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने तीनों खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
पदाधिकारियों ने कहा कि यह उपलब्धि जिले के लिए गौरव का क्षण है और इससे सीधी का नाम प्रदेश स्तर पर और भी ऊँचाईयों पर पहुँचेगा। साथ ही सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन की कामना की।जिला क्रिकेट संघ, सीधी लगातार प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत है और यह सफलता संघ की मेहनत, अनुशासन एवं खिलाड़ियों के समर्पण का परिणाम है।
