नल के कनेक्शन पर टेंट लगाकर पानी की बर्बादी

दमोह। एक तरफ शहर में पानी की किल्लत से लोग परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर मागंज स्कूल वार्ड के समीप नल के कनेक्शन पर टेंट लगाकर हजारों लीटर पानी बर्बाद किया जा रहा है.जिम्मेदारों की अनदेखी से यह बर्बादी लगातार जारी है.दमोह शहर के मागंज स्कूल वार्ड के पास मुख्य सड़क किनारे लगे सार्वजनिक नल के कनेक्शन के ऊपर टेंट लगा दिया गया है.टेंट संचालक द्वारा नल को खुला छोड़ दिया गया है, जिससे लगातार पानी बह रहा है.स्थानीय रहवासियों का कहना है कि कई घंटों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है.एक तरफ शहर के कई इलाकों में लोग पानी के लिए परेशान हैं, टैंकरों का इंतजार कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर इस तरह पानी की बर्बादी की जा रही है.नगर पालिका द्वारा न तो टेंट हटवाया जा रहा है और न ही पानी की बर्बादी रोकी जा रही है.

Next Post

करोंद में चार मंजिला इमारत में लगी आग, लाखों के एसी और फर्नीचर खाक

Wed May 13 , 2026
भोपाल। राजधानी के करोंद क्षेत्र स्थित एक चार मंजिला भवन के प्रथम मंजिल में बुधवार को दोपहर में आग लग गई. जिससे उस भवन में लाखों रुपए के एसी और फर्नीचर जलकर राख हो गए. यह आग भवन मेंं नीचे रखे जनरेटर से निकली चिंगारी से लगी थी. इस आगजनी […]

You May Like