कुएं में डूबने से युवक की मौत

सतना:रामपुर बाघेलान थाना अंतर्गत बिहरा क्रमांक 2 में रहने वाले एक युवक की कुएं में डूबने से मृत्यु हो गई। पता चला है कि अनिल यादव पिता श्याम सुंदर (35) निवासी बिहरा क्रमांक 2 की मृत्यु हुई है।

पुलिस जांच में पता चला है कि सुबह करीब 5 बजे अनिल उठा और पानी भरने घर के पीछे कुएं तक गया। इसके कुछ देर बाद उसके पिता पहुंचे तो कुएं में चप्पल और रस्सी लटकी थी। आशंका होने पर कुएं में देखा तो अनिल नजर आया। उसे निकालने के बाद अस्पताल लया गया तो डॉक्टरों ने मृत्यु की पुष्टि कर दी।

Next Post

भिंड के युवक ने जहर खाया, शिवपुरी में मौत

Sun Oct 19 , 2025
शिवपुरी:मेडिकल कॉलेज में भर्ती एक 25 वर्षीय युवक की जहरीला पदार्थ के सेवन से मौत हो गई। युवक को उपचार के लिए रात में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। मृतक भिंड जिले का रहने वाला था और वह गुना जिले के रुठियाई में अपनी ससुराल में करीब 1 […]

You May Like