
कटनी। कटनी डिग्री कॉलेज (केडीसी) में चल रहे एनसीसी कैंप में 8 से 10 कैडेट्स बीमार पड़ गए, जिनमें कई छात्राएं भी शामिल हैं।
कैम्प में पानी और साफ-सफाई के इंतजाम सही नहीं होने के कारण उल्टी-दस्त और डिहाइड्रेशन की शिकायतें सामने आई हैं। हालत बिगड़ने पर सभी कैडेट्स को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि कैम्प में करीब 500 कैडेट्स मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से पहुंचे हुए हैं, लेकिन सुविधाओं की भारी कमी है। उच्च अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे और हालात का जायज़ा लिया।
इतने बड़े एनसीसी कैंप में अगर बुनियादी सुविधाएं तक दुरुस्त नहीं हैं, तो ये बेहद लापरवाही है। जिम्मेदारों को इसका जवाब देना चाहिए। देश के लिए अनुशासन और सेवा की ट्रेनिंग लेने आए युवा अगर बीमार पड़ जाएं, तो सोचिए सिस्टम कितना कमजोर है। वहीं सिविल सर्जन डॉक्टर यशवंत वर्मा ने बताया कि अत्यधिक गर्मी, तेज धूप और गर्म हवाओ की वजह से कैडेट्स लू का शिकार हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उनके स्वास्थ्य में सुधार भी हो रहा है ।
