दिल्ली में आयुष्मान कार्ड का वितरण शुरू

नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना – आयुष्मान भारत के अंतर्गत गुरुवार को आयुष्मान कार्ड वितरण की शुरुआत हो गई।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की उपस्थिति में चयनित लोगों को आयुष्मान खुराना कार्ड दिए गए। इस कार्ड से दिल्ली के 36 लाख से अधिक लोगों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिल सकेगा। योजना के अंतर्गत प्रत्येक परिवार को प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा। इसके अतिरिक्त 70 वर्ष से अधिक आयु के व्यक्ति को पांच लाख रुपए का अतिरिक्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा।

इस अवसर पर श्री नड्डा ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 8.19 करोड लोगों को उपचार मिल चुका है। इसके लिए सरकार ने 1.26 लाख करोड़ रुपए खर्च किए हैं।

Next Post

युवाओं, उद्योगपतियों और उद्योगों की मदद के लिए तंत्र बनाये गुजरात चैम्बर: शाह

Thu Apr 10 , 2025
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (वार्ता) केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यदि गुजरात चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री को प्रासंगिक रहना है तो उद्योगों, औद्योगिक क्षेत्र में कदम रखने वाले साहसी युवाओं और उद्योगपतियों – तीनों की मदद के लिए एक स्थायी तंत्र बनाना चाहिए। श्री शाह […]

You May Like