चाकू बाजी करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

छिंदवाड़ा. चौकी सिंगोड़ी क्षेत्र में बारात में एक युवक से चार युवकों ने विवाद कर मारपीट की फिर उस पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. उक्त मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने जानलेवा हमला करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने बताया कि चौकी सिंगोड़ी के ग्राम पिंडरईडबीर निवासी आवेदक हेमंत पिता सुरेश धुर्वे 29 वर्ष ने रिपोर्ट लेख कराया कि वह अपने तीन अन्य साथियों के साथ 19 जून को छिन्दवाड़ा से सिंगोडी बारात में गया था. बारात लगने के दौरान रंजीत सरेयाम निवासी कोटलबर्री थाना चांद, अरजित उइके निवासी चौखडा थाना कुंडीपुरा, अभिषेक धुर्वे एवं विशाल धुर्वे दोनों निवासी सिवनी प्राण मोती छिन्दवाड़ा के द्वारा बारात में नाचते समय धक्का-मुक्की एवं वाद-विवाद कर प्रार्थी हेमंत धुर्वे एवं इसके अन्य 04 साथियों के साथ मारपीट की तथा प्रार्थी हेमंत धुर्वे को फोल्डेबल चाकू से पेट में मारकर प्राणघातक हमला कर दिया। चाकू से वार करने पर हेमंत धुर्वे के शरीर से अत्यधिक बहने के कारण उसके साथियों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा है. पुलिस ने शिकायत के बाद आरोपी रंजीत पिता मनेश सरेयाम 21 वर्ष,

अरजित पिता यशोधराम उइके 19 वर्ष , विशाल पिता दुर्गा प्रसाद धुर्वे 26 वर्ष और एक नाबालिग युवक को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा 109(1), 296(बी), 115(2), 3(5) बीएनएस का पंजीबद्ध कर सभी को न्यायलय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Next Post

पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया

Sat Jun 20 , 2026
छिंदवाड़ा। लालबाग में एक मकान में युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पुलिस ने देर रात एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ में संदिग्ध विभिन्न राज उगले है। पुलिस जल्द इस इस मामले का खुलासा करेगी। […]

You May Like