पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया

छिंदवाड़ा। लालबाग में एक मकान में युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिलने के बाद पुलिस ने देर रात एक संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया है। अब पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। हालांकि पूछताछ में संदिग्ध विभिन्न राज उगले है। पुलिस जल्द इस इस मामले का खुलासा करेगी। बता दें कि कोतवाली पुलिस ने मामले में अरुण कहार नामक एक संदिग्ध युवक को अभिरक्षा में लिया है। ऐसा बताया जा रहा है कि मृितका किसी अन्य युवक से भी बातचीत करती थी, जिसके कारण संदिग्ध अरूण कहार से मृतिका निशा उईके का विवाद होता रहा था। मृतका निशा उइके उम्र 21 साल खुटिया चांद की रहने वाली थी। निशा लालबाग में किराए के कमरे में रहकर गर्ल्स कॉलेज से एमए की पढ़ाई कर रही थी। निशा का शव मिलने के बाद उक्त घटना की सूचना के बाद कोतवाली पुलिस और एफएसएल की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर तफ्तीश की जा रही है। तथ्यों की पूरी तरह पुष्टि होने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

Next Post

ज्योति, मीनाक्षी, प्राची और दीपक फाइनल में

Sat Jun 20 , 2026
गुइयांग (चीन), 20 जून (वार्ता) भारत ने चीन में चल रहे वर्ल्ड बॉक्सिंग कप 2 में शानदार प्रदर्शन किया, आज सेमीफाइनल राउंड के बाद चार फाइनलिस्ट और दो ब्रॉन्ज़ मेडल सहित छह मेडल पक्के किए। इसमें ज्योति (48किग्रा) सबसे आगे रहीं, जिन्होंने मेक्सिको की फातिमा हरेरा को 3-2 से कड़ी […]

You May Like