चाकू-कट्टे की नोक पर 1.37 लाख नकद व 3 मोबाइल लूटे

जबलपुर। पनागर और सिविल लाइन थाना क्षेत्रों में चाकू-कट्टे की नोक पर 1.37 लाख नकद व 3 मोबाइल लूटे गए। पुलिस ने तीनों ही मामलों में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पनागर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पड़ाव निवासी भोले यादव (19) से तिलगवां-एलपीआर टर्निंग पर बिना नंबर की स्कूटी सवार 3 बदमाशों ने चाकू की नोक पर 89,929 रुपये और मोबाइल लूट लिया गया।

ग्राम भरदा में बड़गैया वेयर हाउस के पास 2 बाइकों पर आए 4 बदमाशों ने बोरवेल कर्मी रूपेश बर्मन (30) और साथी अनुज पर चाकू व कट्टे की बट से हमला कर 47,650 रुपये और मोबाइल छीन लिया। सिविल लाइन पुलिस ने बताया कि धर्मशास्त्र लॉ कॉलेज की छात्रा रजनी सल्लाम (23) जब रैपिडो ऑटो चालक को ओटीपी बता रही थीं, तभी बाइक सवार 2 बदमाशों ने उनका 40 हजार रुपये कीमती का मोबाइल झपट लिया।

Next Post

बैंक लोन फर्जीवाड़ा: नकली गारंटर, दस्तावेजों में हेरफेर, बैंक से निकाले 75 लाख

Sat Nov 14 , 2026
जबलपुर। जालसाजों ने न केवल फर्जी दस्तावेज तैयार किए, बल्कि नकली गारंटर बैंक में खड़ा कर 90 लाख रुपये का लोन स्वीकृत करा लिया और खाते से 75 लाख रुपये निकाल लिए। गोरखपुर पुलिस ने जांच के बाद शातिर गिरोह के तीन सदस्यों बॉबी खान पिता वकील खान निवासी न्यू […]

You May Like

मनोरंजन