इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक में संभागीय समीक्षा बैठक संपन्न

इंदौर:इंदौर प्रीमियर को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड में मध्यप्रदेश राज्य सहकारी बैंक के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव के मुख्य आतिथ्य में संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में सहकारिता विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न जिलों के बैंक प्रतिनिधि और संभागीय स्तर के अधिकारी शामिल हुए.बैठक में उप आयुक्त सहकारिता मनोज जायसवाल, सहायक उप आयुक्त घनश्याम सिंह परिहार, संभागीय शाखा प्रबंधक गणेश यादव सहित इंदौर संभाग के जिला सहकारी केंद्रीय बैंकों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे.

इसके अलावा इंदौर, खंडवा, खरगोन, झाबुआ और धार सहित विभिन्न जिलों के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया.बैठक के दौरान कृषि ऋण वितरण और वसूली की प्रगति, ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण, 13 अप्रैल से 30 जून तक चल रहे सदस्यता अभियान तथा सहकारी समितियों की अन्य व्यावसायिक गतिविधियों की समीक्षा की गई.

इस अवसर पर अध्यक्ष महेन्द्र सिंह यादव ने ऋण वितरण और वसूली में तेजी लाने के निर्देश दिए. उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू करने और एक पेड़ माँ के नाम अभियान को गति देने पर भी जोर दिया. उन्होंने किसानों को उर्वरक वितरण केवल ई-टोकन प्रणाली के माध्यम से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए और सदस्यता अभियान को सफल बनाने के लिए सभी समितियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.

Next Post

मध्यप्रदेश में मंडी शुल्क वृद्धि को लेकर व्यापारियों की बैठक

Sat Jun 20 , 2026
इंदौर:इंदौर में छावनी अनाज मंडी में मध्यप्रदेश कांग्रेस उद्योग व व्यापार प्रकोष्ठ द्वारा व्यापारी और किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई. बैठक में प्रदेश के 55 जिलों में एक साथ व्यापार प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्षों द्वारा मंडी शुल्क वृद्धि को लेकर चर्चा की गई.व्यापारियों ने आरोप लगाया कि मंडी […]

You May Like