पत्नी की ऑनलाइन नीलामी, स्क्रीन पर सैक्स, विरोध में आफलाइन प्रताड़ना

शिवपुरी:पिछोर थाना क्षेत्र के सेमरी गांव की एक महिला ने शिवपुरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर लिखित शिकायत दी है। महिला का आरोप है कि उसका पति उसे पिछले कई सालों से ऑनलाइन अश्लील प्लेटफॉर्मों पर लोगों के सामने आने, वीडियो कॉल पर अश्लील हरकतें करने और गंदी बातें करने के लिए मजबूर करता था, और इसके एवज में पैसे कमाता था।
पीड़िता के मुताबिक उसकी शादी करीब सात साल पहले हुई थी।

शुरुआती समय में सब सामान्य था, लेकिन करीब तीन साल पहले पति का संपर्क कुछ ऐसे लोगों से हुआ, जो कथित रूप से ऑनलाइन अश्लील चैट ऐप और वीडियो प्लेटफॉर्म चलाते या उनसे जुड़े थे, विवाहिता का कहना है कि पति उसे जबरिया कपडे उतारने और आन स्क्रीन सैक्स करने पर मजबूर किया जाने लगा। पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि वह इस पूरी गतिविधि का लगातार विरोध करती रही, लेकिन हर बार उसे मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक प्रताड़ना का सामना करना पड़ा।

महिला का कहना है कि वह इस उत्पीड़न से इस कदर टूट चुकी थी कि आखिरकार उसने करीब आठ महीने पहले अपने पहले पति का घर छोड़ दिया। इसके बाद वह दूसरे व्यक्ति के साथ रहने लगी और उसने उसके साथ शादी कर ली लेकिन महिला का आरोप है कि घर छोड़ने के बाद भी उसका पीछा खत्म नहीं हुआ। उसका कहना है कि पहला पति अब भी उसे और उसके वर्तमान पति को लगातार धमका रहा है। फोन कॉल, डराने-धमकाने और जान से मारने की चेतावनी जैसे आरोप भी महिला ने शिकायत में लगाए हैं।

Next Post

मुगलिया कोट के स्टील साइलो केंद्र से गेहूं उपार्जन की शुरुआत, पहले किसान से 55 क्विंटल गेहूं की खरीदी

Thu Apr 9 , 2026
भोपाल: राजधानी भोपाल में आज गेहूं उपार्जन कार्य की औपचारिक शुरुआत मुगलिया कोट स्थित आधुनिक स्टील साइलो केंद्र से की गई। इस नई व्यवस्था के तहत किसानों से सीधे वैज्ञानिक तरीके से भंडारण योग्य गेहूं की खरीदी की जा रही है, जिससे गुणवत्ता संरक्षण के साथ पारदर्शिता भी सुनिश्चित होगी।उपार्जन […]

You May Like