
ग्वालियर। अंत्योदय एवं एकात्म मानववाद के प्रणेता, महान राष्ट्रऋषि एवं भारतीय जनसंघ के पूर्व अध्यक्ष पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजोरिया के नेतृत्व में दीनदयाल नगर स्थित पं. दीनदयाल जी के प्रतिमा स्थल पर पुष्पांजलि कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया, पूर्व सांसद विवेक नारायण शेजवलकर, केबिनेट मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सांसद भारत सिंह कुशवाह, पूर्व अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, अभय चैधरी, रविंद्र चैहान सहित रेखा त्रिपाठी, व्यंजना शर्मा, महामंत्री जवाहर प्रजापति, धर्मेंद्र तोमर, राजू पलैया, राघवेंद्र शर्मा, सतेंद्र शर्मा, कनवर मंगलानी, कुलदीप चतुर्वेदी, दीपक शर्मा, विनय जैन, डॉ अरविंद राय, झंवर सिंह, डॉ निशिकांत मोघे, बिरजू शिवहरे, गौरव वाजपेई, गिरजा गर्ग, प्रवीण भारद्वाज सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित की एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय, राष्ट्रसेवा एवं एकात्म मानववाद के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
