
झाबुआ. जिले के प्रसिद्ध फुटतालाब नवरात्रि महोत्सव में इस बार गरबा केवल आस्था और भक्ति का माध्यम ही नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता का सशक्त मंच भी बन रहा है। यहां प्रतिदिन गरबा दल अनूठे प्रयोगों के माध्यम से समाज को महत्वपूर्ण संदेश दे रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार को बेडावली के रानू ग्रुप की 300 से अधिक ग्रामीण बेटियों ने मोटे अनाज यानी श्री अन्न को अपने दैनिक आहार में शामिल करने का संदेश देकर हजारों युवाओं को जागरूक किया।
प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री वनेश्वर हनुमान मंदिर परिसर में गरबा आयोजनों को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। शुक्रवार को आयोजित गरबा कार्यक्रम में ग्रामीण बेटियों ने हाथों में ज्वार, मक्का और बाजरे से भरी टोकरियां लेकर प्रस्तुति दी। इसके साथ ही उन्होंने जागरूकता संदेश लिखी तख्तियों के माध्यम से लोगों को मोटे अनाज के सेवन के प्रति प्रेरित किया।
गरबा करने वाली बेटियों ने बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के सहयोग से डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर द्वारा मिरेकल मिलेट परियोजना के अंतर्गत लुप्त होते जा रहे मोटे अनाज को संरक्षित करने और लोगों को इसके महत्व के प्रति जागरूक करने का अभियान चलाया जा रहा है। इसी उद्देश्य से गरबा के माध्यम से ग्रामीण अंचलों में पोषण और स्वास्थ्य का संदेश पहुंचाया जा रहा है।
बेटियों ने आलीराजपुर, पेटलावद और झाबुआ क्षेत्र के युवाओं से अपील की कि वे सप्ताह में कम से कम एक बार ज्वार, बाजरे और मक्का की रोटी खाएं तथा इन अनाजों से बने अन्य व्यंजनों को भी अपने भोजन में शामिल करें। उन्होंने बताया कि मोटे अनाज का उपयोग बढ़ाना न केवल बेहतर पोषण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि इससे किसानों की खुशहाली और पारंपरिक अनाजों के संरक्षण को भी बढ़ावा मिल सकता है।
गरबा के माध्यम से दिया गया श्री अन्न को अपनाने का यह संदेश युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहा। 300 से अधिक ग्रामीण बेटियों की इस अनूठी पहल ने नवरात्रि उत्सव को सामाजिक जागरूकता और स्वास्थ्य के संदेश से जोड़ते हुए एक नई पहचान दी।
[8:06 pm, 17/10/2026] +91 94065 30822: बामनिया-अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत
झाबुआ. झाबुआ जिले के बामनिया-अमरगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान विष्णु पिता भूरा, जाति मचार, निवासी कुड़वास, थाना रायपुरिया, तहसील पेटलावद के रूप में बताई जा रही है।
घटना की सूचना मिलते ही बामनिया पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है। पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
