शिक्षक ने छात्रा को शादी का झांसा देकर बनाया धर्मांतरण का दबाव

जबलपुर। गोराबाजार थाना अंतर्गत तिलहरी में शिक्षक ने स्कूल की नाबालिग छात्रा को शादी का झांसा देकर धर्म परिवर्तन के लिए दुष्प्रेरित किया बल्कि व्हाट्सएप पर अश्लील वीडियो भेजी। आपत्तिजनक टिप्पणियां भी की। पुलिस ने पीडि़त पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ पास्को एक्ट, धर्मांतरण विरोधी कानून समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, कोर्ट परिसर में पेशी के दौरान आरोपी को देखकर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और वहां मौजूद आक्रोशित भीड़ ने उसकी जमकर धुनाई कर दी।

गोराबाजार पुलिस के अनुसार, एक पीडि़त पिता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि उनकी 17 वर्षीय बेटी सेन्ट अलोयसियस में पढ़ती है जहां सैयद फैजान हुसैन शिक्षक है। हाल ही में जब पिता ने अपनी बेटी का मोबाइल फोन चेक किया, तो उनके होश उड़ गए। आरोपी पिछले करीब तीन वर्षों से युवती से चोरी-छिपे फोन पर बातचीत कर रहा था। आरोपी ने जानबूझकर बहला-फुसलाकर और शादी का झांसा देकर किशोरी को इस्लाम धर्म अपनाने के लिए लगातार प्रलोभन दिया और दुष्प्रेरित किया। किशोरी ने भी आरोपी का नंबर अपने फोन में फिआंसे के नाम से सेव कर रखा था। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी सैयद फैजान हुसैन व्हाट्सएप चैट के माध्यम से किशोरी पर धर्म परिवर्तन का दबाव बना रहा था। वह चैट पर लगातार अश्लील बातें करता था और बहला-फुसलाकर लैंगिक स्वीकृति का अनुरोध करता था। आरोपी किशोरी से अश्लील तस्वीरें मांगता था। अश्लील वीडियो व फोटो भेजकर अश्लील टिप्पणियां करता था। पिता की रिपोर्ट पर गोराबाजार पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे तत्काल हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस जब आरोपी सैयद फैजान को न्यायालय में पेश करने पहुंची, तो वहां स्थिति तनावपूर्ण हो गई। आरोपी की करतूत से नाराज कोर्ट परिसर में मौजूद आक्रोशित जनों ने आरोपी को देखते ही उसकी जमकर धुनाई कर दी। पुलिस कर्मियों ने बमुश्किल बीच-बचाव कर आरोपी को भीड़ से निकाला और कोर्ट के समक्ष पेश किया। इसके बाद उसे न्यायालय के समक्ष पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Next Post

कार से पहुंचते थे तार चुराने, सिवनी, मंडला के दो चोर पकड़ाए

Thu Sep 17 , 2026
जबलपुर। चरगवां एवं बरगी क्षेत्र से कार से पहुंचकर तार चुराने वाले सिवनी, मंडला के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि फरार अन्य की तलाश शुरू कर दी है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से चुराये हुये एल्यूमीनियम तार के 23 बंडल, घटना में प्रयुक्त ईनोवा कार एवं दो […]

You May Like