58 ग्राम कोकीन ने खोला विदेशी नेटवर्क

इंदौर. 58 ग्राम कोकीन की बरामदगी ने शहर में चल रहे अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क की परतें खोल दी हैं. पुलिस की तकनीकी जांच नालासोपारा तक पहुंची, जहां से युगांडा की महिला और नाइजीरियाई युवक को गिरफ्तार किया. नेटवर्क की कमान नाइजीरिया और भारत से संभाली जा रही थी.

नालासोपारा से नकीजेबे कबोमा डेविड सरा और डेमियन चिजेओके ओकोरा को पकड़ा है. दोनों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इंदौर में इस नेटवर्क से जुड़े लोग कौन हैं और कोकीन की स्थानीय डिलीवरी किन लोगों तक पहुंचाई जानी थी. मामले में 30 अगस्त को धार रोड से नाइजीरियाई महिला ओलाजिदे एस्थर इनिया इयानो लोबा को 58 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार किया. रिमांड के दौरान उसके मोबाइल की तकनीकी जांच और आईपीडीआर से नालासोपारा के संपर्क सामने आए. इसके बाद पुलिस टीम ने वहां पहुंचकर दोनों विदेशी नागरिकों को पकड़ा. जांच में यह भी सामने आया कि ओलाजिदे को इससे पहले बेंगलुरु पुलिस 121 ग्राम कोकीन के साथ गिरफ्तार कर चुकी है, जुलाई 2024 में उसे जमानत मिली थी. पुलिस के अनुसार, नाइजीरिया में ड्यूक विंसेंट और भारत में मौजूद जो नामक व्यक्ति इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपियों की भूमिका कोकीन की आपूर्ति और स्थानीय वितरण से जुड़ी बताई जा रही है. अब पुलिस इंदौर में नेटवर्क से जुड़े स्थानीय लोगों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल और आईपीडीआर खंगाल रही है. गिरफ्तार विदेशी नागरिकों के पासपोर्ट, वीजा और विदेशी क्षेत्रीय पंजीयन कार्यालय (एफआरओ) से सत्यापन की प्रक्रिया भी जारी है.

पासपोर्ट, वीजा के साथ ही अन्य सत्यापन किया जा रहा है : डीसीपी 

तकनीकी जांच से मिले संपर्कों के आधार पर नालासोपारा में कार्रवाई कर दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है, उनसे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इंदौर में स्थानीय स्तर पर जुड़े व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है. जांच के साथ पासपोर्ट, वीजा और एफआरओ सत्यापन की कार्रवाई भी जारी है.

नरेंद्र सिंह रावत, प्रभारी डीसीपी, जोन-4, इंदौर

Next Post

जानापाव में गूंजा कृष्ण नाम, 17 करोड़ से बनेगा ‘परशुराम -श्रीकृष्ण लोक’

Fri Sep 4 , 2026
इंदौर। जन्माष्टमी पर शुक्रवार को जानापाव की पहाड़ी आस्था और धार्मिक आयोजनों से सराबोर रही। भगवान परशुराम की जन्मस्थली माने जाने वाले इस पौराणिक स्थल पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने करीब 17 करोड़ रुपये की लागत से विकसित होने वाले ‘परशुराम लोक’ और ‘श्रीकृष्ण लोक’ का भूमिपूजन किया। महाकाल […]

You May Like