शिवपुरी में गैस सिलेंडर में आग से टला बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे 40 छात्र

शिवपुरी। कोलारस में एक मकान में सुबह करीब 6 बजे एलपीजी सिलेंडर में अचानक से आग भड़क गई। जिस समय ये हादसा हुआ उस समय मकान में किराए से रहने वाले 40 बच्चे भी मौजूद थे। किसी को कोई नुकसान नहीं हुआ है।
ये मामला जिले के कोलारस कस्बे में मौजूद संत फार्म के पास का है। यहां खाना बनाने में इस्तेमाल होने वाले 10 गैस सिलेंडर और भी रखे हुए थे। जिस सिलेंडर में आग लगी थी उसमें ब्लास्ट नहीं हुआ और आग अन्य सिलेंडर में नहीं लगी। अगर आग फैलती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना मिलते ही कोलारस थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई थी और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया।
आग लगने की सूचना जैसे ही फायर ब्रिगेड को मिली तुरंत ही दमकल को मौके पर भेजा गया। टीम ने आग पर जैसे तैसे काबू पाया। जब तक इस आग को बुझाया गया तब तक किचन का सामान पूरी तरह से जलकर खाक हो गया था। सुखदेव धाकड़ ने बताया कि अपनी फसल उन्होंने हाल ही में बेची थी। इससे मिले हुए पैसे उन्होंने बेटे की किचन में रखे एक डब्बे में रखे थे। आग बुझाने के बाद जब उन्होंने सामान देखा तो डब्बे में रुपए नहीं थे।
मकान में रहते हैं 40 बच्चे
इस 2 मंजिला मकान में 40 छात्र किराए से रहते हैं। सभी अलग-अलग ग्रामीण क्षेत्र से आए हुए हैं और कोलारस में रहकर पढ़ाई करते हैं। यह अपना खाना भी अलग-अलग बनाते हैं जिस वजह से मकान में कई गैस सिलेंडर रखे हुए थे। सुबह 6 बजे किचन में रखे एक सिलेंडर में आग लग गई। सुमित ने बताया कि वह सुबह 6 बजे उठा था। चाय बनाने के लिए उसने गैस चालू की थी और ब्रश करने के लिए बाहर गया था। जब वापस लौटा तो किचन में रखे सिलेंडर में आग भड़क गई। आसपास रखा हुआ सामान भी जल रहा था। इसके बाद घटना की सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है।

Next Post

कूनो में जंगल सफारी के साथ लग्जरी कैंपिंग का लुत्फ, टेंट सिटी तैयार, तीन दिन का टूरिज्म पैकेज जारी

Fri Nov 27 , 2026
श्योपुर। रानीपुरा गांव में कूनो फॉरेस्ट रिट्रीट के तीसरे संस्करण की शुरुआत की गई है। पर्यटकों को स्विस टेंट में ठहरने के साथ जंगल सफारी, एटीवी राइडिंग, स्टारगेजिंग और स्थानीय व्यंजनों का आनंद मिलेगा। श्योपुर में प्रकृति और रोमांच के बीच छुट्टियां बिताने की चाह रखने वाले पर्यटकों के लिए […]

You May Like