विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 अरब डॉलर उछलकर 640.5 अरब डॉलर पर

मुंबई 02 मार्च (वार्ता) विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति, स्वर्ण, विशेष आहरण अधिकारी (एसडीआर) और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की बदौलत 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार 4.8 प्रतिशत के इजाफे के साथ 640.5 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

वहीं, इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार तीन सप्ताह बाद 2.54 अरब डॉलर लुढ़ककर 635.7 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 21 फरवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 4.3 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 543.8 अरब डॉलर पर पहुंच गई। इस अवधि में स्वर्ण भंडार 42.6 करोड़ डॉलर के इजाफे के साथ 74.6 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 7.3 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.9 अरब डॉलर हो गया। इस अवधि में आईएमएफ के पास आरक्षित निधि 70 लाख डॉलर की तेजी के साथ 4.1 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

Next Post

केरल को हराकर विदर्भ ने जीता रणजी ट्रॉफी का खिताब

Sun Mar 2 , 2025
नागपुर 02 मार्च (वार्ता) विदर्भ ने फाइनल मुकाबले में रनों का पहाड़ करते हुए केरल को हराकर रविवार को पहली पारी में मिली बढ़त के आधार पर रणजी ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया है। केरल और विदर्भ के बीच नागपुर में खेला गया फाइनल मुकाबला पांचवें दिन ड्रॉ […]

You May Like