शिवपुरी, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के रनोद कस्बे में अपने घर की छत पर फांसी लगा रहे एक युवक ने एक सहायक उप निरीक्षक को रोकने पर ऊपर से ईट उनके सिर में फेंक कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए तथा उन्हें ग्वालियर के लिए रेफर किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी नवल कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं, घायल हुए सहायक उप निरीक्षक का नाम बृजमोहन बताया है। सूत्रों ने बताया कि डायल 100 से उन्हें सूचना प्राप्त हुई थी कि आरोपी युवक अपने घर की छत पर कल रात फांसी लगाने के उद्देश्य से गया है। इसके बाद वह मौके पर उसको समझाने पहुंचे थे, तभी युवक ने उन पर ही हमला कर दिया।
Next Post
अटल जी की सरलता, विनम्रता और उनके जीवन मूल्य हमें आज भी जीना सिखाते हैं: यादव
Tue Feb 18 , 2025
मुरैना, 18 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने कहा है कि आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा के अनावरण के साथ ही मुरैना में नया इतिहास लिखा गया है। स्व. वाजपेयी राजनीति के मर्मज्ञ थे। वे सदैव सच्चाई के लिए जिये। […]

You May Like
-
2 years ago
अनूपपुर में युवक ने पेड़ पर चढ़कर बाघ से बचाई जान
-
10 months ago
निजी मकान से अवैध गैस सिलेंडर और संदिग्ध दवाएं बरामद
-
1 month ago
ऑपरेशन गंगा में दिखेगा सेना का असली अंदाज
