अनूपपुर में युवक ने पेड़ पर चढ़कर बाघ से बचाई जान

शहडोल, 16 जनवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश के अनूपपुर में आज एक व्यक्ति ने पेड़ पर चढ़कर बाघ से जान बचायी।
जानकारी के अनुसार दोपहर में जैतहरी के केरहा गाँव में महेन्द्र सिंह जब अपने गाय को जँगल में चरा रहा था। एकाएक बाघ दिखा और बैल का शिकार करने वाला था। तभी महेन्द्र ने हल्ला मचाया, बाघ महेन्द्र की तरफ बढ़ा, तब वह पास के पेड़ पर चढ़ गया। बाघ भी नीचे बैठ गया। महेन्द्र ने मोबाईल से भाई को बताया। भाई जब कई लोगों को लेकर हल्ला मचाते आया तो बाघ जँगल की तरफ चला गया। वन कर्मियों ने पगमार्क से बाघ की पुष्टि की।

Next Post

केबिनेट बैठक की तैयारी को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा

Thu Jan 16 , 2025
खरगोन, 16 जनवरी (वार्ता) मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की घोषणा के अनुरूप लोकमाता देवी अहिल्या बाई होल्कर की 300वीं जन्म जयंती के अवसर पर आगामी 24 जनवरी को महेश्वर में केबिनेट की बैठक के सिलसिले में जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। आधिकारिक जानकारी के अनुसार इसी […]

You May Like