क्रिकेट सट्टे का पर्दाफाश, 1.98 लाख बरामद

उज्जैन। नागदा पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट मैच पर सट्टा संचालित करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दयानंद कॉलोनी की गली नंबर-3 में छत पर बने कमरे में चल रहे सट्टे के दौरान पुलिस ने 1,98,500 नकद, 2 लैपटॉप और 7 एंड्रॉयड मोबाइल समेत इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किए। दो आरोपी गिरफ्तार अमन जैन (25) और उसके पिता अनिल जैन (52), निवासी दयानंद कॉलोनी नागदा को पुलिस ने मौके से पकड़ा।

दोनों भारत अफगानिस्तान मैच पर ऑनलाइन क्रिकेट मैच के दौरान कितने रन बनेंगे, विकेट गिरेगा या खिलाड़ी आउट होगा—इन पर हार-जीत का दांव लगाया जा रहा था। पुलिस ने 2 लैपटॉप, 7 मोबाइल, की-बोर्ड, चार्जर और 1.98 लाख नकद जब्त किए गए। मामले में अपराध क्रमांक 530/2026 के तहत धारा 4(क) पब्लिक गेम्बलिंग एक्ट में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Next Post

जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैै: शाह

Fri Sep 18 , 2026
सिंगरौली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के कार्यकाल को नमन करते हुए जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार एवं जन विश्वास अभियान के तहत सामुदायिक भवन बैढ़न में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में सिंगरौली विधायक […]

You May Like