जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम हैै: शाह

सिंगरौली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं समर्पण के कार्यकाल को नमन करते हुए जिले में संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार एवं जन विश्वास अभियान के तहत सामुदायिक भवन बैढ़न में शिविर का आयोजन किया गया।

शिविर में सिंगरौली विधायक रामनिवास शाह, महापौर रानी अग्रवाल मुख्य आतिथ्य तथा ननि अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, कलेक्टर गौरव बैनल, वन मण्डल अधिकारी अखिल बंसल एवं भाजपा जिलाध्यक्ष सुंदरलाल शाह की उपस्थिति रही। शिविर में आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं, जनसेवाओं एवं स्वास्थ्य सुविधाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया। विधायक रामनिवास शाह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान इसी सेवा और जनकल्याण की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम है। सेवा सेतु अभियान के तहत आयोजित ऐसे शिविरों के माध्यम से शासन की योजनाओं और जनसेवाओं को नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से शिविर में उपलब्ध सेवाओं एवं योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने तथा प्रधानमंत्री के सेवा एवं समर्पण के संकल्प को जनभागीदारी के माध्यम से आगे बढ़ाने की अपील की। वहीं कलेक्टर गौरव बैनल ने भी शिविर के बारे में बताया।

Next Post

सामुदायिक भवन का भूमि पूजन

Fri Sep 18 , 2026
बागली/पिपरी। सीता माता रेवा कुंड पर 10 लाख रुपये की लागत से बनाए जा रहे सामुदायिक भवन का भूमि पूजन गुरुवार को धार्मिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ। भूमि पूजन क्षेत्रीय विधायक मुरली भंवरा, रेवा कुंड के संत श्री मोहनदास त्यागी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय शर्मा, पिपरी सरपंच मोहन सिंह […]

You May Like