भोपाल: उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने निवास कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
उप मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान को व्यापक स्तर पर सफल बनाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करें। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देकर परिवार को सशक्त बनाना है। सभी विभाग मिलकर इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान करें।
