
भोपाल। बागसेवनियां थाना इलाके में देह व्यापार और धर्मातरण से जुड़े मामले की आरोपी अमरीन और आफरीन के घिनौने काम की पुलिस जांच जारी है. दोनों बहनों को लेकर पुलिस जांच में लगातार चौंकाने वाले खुलासे सामने आ रहे हैं.
सामने आई जानकारी के मुताबिक गिरफ्तार हुई दोनों बहनें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय थीं. आरोपी महिलाएं इंस्टाग्राम के पर ए अपना नेटवर्क चलाते हुए मस्त पिज्जा डिलेवरी… जैसे कोड का इस्तेमाल करके ग्राहक युवकों से डीलिंग करती थीं. यह डीलिंग सोशल मीडिया पर चैट्स के जरिए ही की जाती थी. आरोपी महिलाएं ही पीड़िताओं की तस्वीरों को ग्राहक युवकों को भेजती थी. ग्राहक से डील तय होने के बाद पीड़िताओं को तय लोकेशन पर भेजा जाता था.
बताया यह भी जा रहा है कि पुलिस जांच में यह बात भी सामने आई है कि आरोपी बहनों ने सोशल मीडिया पर कई फर्जी आईडी बनाकर यह काम करती थीं. प्रोफाइल को तैयार करने में आरोपिया फिल्टर और एडिटिंग के साथ अन्य तीकनीक की मदद लेकर अपने काम को आकर्षक करती थीं. ग्राहकों के संपर्क करने पर इस गिरोह के अन्य सदस्य मैसेज, निजी चैट करते हुए आगे की प्रक्रिया को पूरी कराते थे. इन ग्राहकों को पिज्जा ऑफर या स्पेशल सर्विस जैसे शब्द के बारे में आरोपी महिलाएं और अन्य सदस्य समझाते भी थे. ग्राहकों से डील पक्की होने के बाद 60 से 70 प्रतिशत एडवांस रकम ली जाती थी. इसके लिए ऑनलाइन और अन्य माध्यम की सुविधा ग्राहकों को दी जाती थी. पुलिस की जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि ग्राहक ही पीड़िताओं के तय लोकेशन पर आने के बाद का पूरा खर्च उठाते थे. इसके बाद पीड़िताओं को लोकेशन पर जाने का काम भी यही ग्राहक करते थे. आरोपी दोनों बहनों के साथ एक युवक भी जेल में है. फिलहाल पुलिस इस गिरोह में शामिल अन्य तीन आरोपियों की तलाश में जुटी है.
