T20I में संजू सैमसन ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, पहली गेंद पर आउट होने वाले भारत के…

संजू सैमसन न्यूजीलैंड के खिलाफ तीसरे टी20 आई में पहली ही गेंद पर आउट हो गए। न्यूजीलैंड के मैट हेनरी ने संजू सैमसन को पहले ही गेंद पर बोल्ड किया।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में संजू सैमसन ने एक शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम किया। तीसरे मुकाबले में संजू सैमसन भारतीय पारी के पहले ही गेंद पर बोल्ड होकर एक अनचाहा उपलब्धि हासिल कर ली। वो टी20आई में पहली हीं गेंद पर आउट होने वाले भारत के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं।

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ सैमसन का रविवार (25 जनवरी) को T20I मैच में शून्य पर आउट होना चर्चा का विषय बन गया। भारत की पारी की पहली ही गेंद पर न्यूज़ीलैंड के तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने सैमसन के डिफेंस को तोड़ दिया और उनके स्टंप्स बिखेर दिए। सैमसन ने दूसरे मैच में मात्र 6 और पहले मैच में 10 रन बनाकर आउट हो गए थे।

Next Post

सीएम डॉ यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। डॉ यादव […]

You May Like