सीएम डॉ यादव ने 77वें गणतंत्र दिवस पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।

डॉ यादव ने अपने संदेश में स्वतंत्रता सेनानियों और संविधान निर्माताओं के योगदान को नमन करते हुए कहा कि उनका त्याग और समर्पण देश को निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने और समृद्ध, सशक्त तथा विकसित मध्यप्रदेश के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेश की शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना भी की।

Next Post

गणतंत्र दिवस पर राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने ली लाल परेड ग्राउंड पर परेड की सलामी

Mon Jan 26 , 2026
भोपाल: गणतंत्र दिवस के अवसर पर राजधानी के लाल परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और भव्य परेड की सलामी ली। इस अवसर पर पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी और अन्य टुकड़ियों ने अनुशासित मार्च पास्ट कर राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा का परिचय […]

You May Like