
भोपाल। मंगलवारा थाना पुलिस ने एक नाबालिग वाहन चोर के खिलाफ कार्रवाई की. पुलिस ने नाबालिग के पास से चोरी के दो बेट्री रिक्सा बरामद किए, जिसकी कीमत करीब 4 लाख रू. है.
थाना प्रभारी अजय कुमार सोनी ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार को दो फरियादियों अनिकेत लोधी (24) एवं मारूफ अंसारी (22) ने अपने ई-रिक्शा चोरी होने की शिकायत थाने में दर्ज कराई. मामले को संज्ञान में लेते पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की. इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक संदिग्ध नाबालिग को हिरासत में लेकर पूछताछ की. नाबालिग ने रिक्शा चोरी करने की वारदात को स्वीकार किया. पुलिस ने चोरी के दोनों ई-रिक्शा मौके पर बरामद करते हुए कार्रवाई की. नाबालिग को काउन्सलिंग के लिए भी पेश किया गया है.
