सोन-गोपद नदी में लाखों लोगों ने लगाई आस्था की डूबकी 

सिंगरौली। मकर संक्राति के पर्व पर आज दिन बुधवार को जिले के पवित्र नदी सोन एवं गोपद के तट पर विशाल मेले का आयोजन हुआ। वही पवित्र नदियों में लाखों श्रद्धालुओं ने आस्था की डूबकी लगाते हुये तिल एवं गुड़ का दान भी किया।

मकर संक्राति पर्व के अवसर पर आज ऊर्जाधानी वासियों में भारी उत्साह रहा। सुबह से ही लोगबाग मकर संक्राति पर्व मनाने में जुट गये। गांव व क्षेत्र के आसपास नदियों में आस्था की डूबकी लगाते हुये तिल एवं गुड़ का दान करते हुये मन्नते मांगी। इधर जिला मुख्यालय बैढ़न के समीपी नौगढ़ में भी लोगों ने काचन नदी में स्नान कर हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना की। 14 जनवरी बुधवार को नौगढ़, पचौर, सिंगरौलिया, जयंत, गड़हरा, अमलोरी, देवरा, जरहां, कचनी, नवानगर, बैढ़न, खटखरी, माड़ा, परसोहर, बरगवां, गड़ेरिया, सरई के सुरसुराई घाट झारा सहित दर्जनों गांवों के लोगों ने शिकरत की। उधर मेले में लोगों ने मंदिर में भगवान के दर्शन कर मेले का आनंद उठाया। मेला स्थलों पर किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। इसके लिए प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद रही। लेकिन इस दौरान काफी भीड़ पहुंची थी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस जवान मेले की निगरानी में लगे रहे। चितरंगी के वर्दी, सरई, माड़ा के पड़खुरी व नौगढ़ सहित ग्रामीण अंचल के कई स्थानों पर पुलिस बल ड्यूटी पर तैनात रहा। चितरंगी समेत अन्य थाना के पुलिस मकर संक्रांति के मेला में पहुंच व्यवस्था पर नजर बनाई रही और बीच-बीच में ड्रोन कैमरों के माध्यम से सुरक्षा का अवलोकन करते रहे। साथ ही अन्य पुलिस कर्मी भीड़भाड़ स्थानों पर पैनीनजर रखते हुये लोगों को समझाइस भी दे रहे थे।

झूला झूले, मेले का जमकर उठाया लुफ्त

सोन एवं गोपद नदी संगम तट वर्दी एवं फुलकेश-गांगी में श्रद्धालू पहुंच आस्था की डूबकी लगाएं। वही वर्दी में आयोजित विशाल मेले का लोगों ने लुफ्त भी उठाया। मकर संक्रांति के पर्व पर गुड़ और तिल का विशेष महत्व होता है। मेले में आए दर्शनार्थियों ने लाई, गुड़, तिल और ज्वार के लावे के बने लड्डओं को भगवान शंकर को भोग लगाकर प्रसाद बांटा। मंदिर के पुजारी ने लोगों को पूजा अर्चना कराई व रक्षा सूत्र बांधे। मेले में गन्ना खरीदने के लिए लोग लालायित रहे। गुड़ की मिठास से बनी जलेबी मेले में चारों ओर अपनी सुगंध बिखेरती रही। मेले में पहुंचे लोगों ने खरीदारी करते हुए मेला का लुत्फ उठाया है।

सुरसुराई घाट में 15 दिनों तक चलेगा मेला

जिले के सरई तहसील अंतर्गत सुरसुराई घाट में नदी किनारे मकर संक्रांति के पावन पर्व पर आयोजित वार्षिक मेला अपनी पारंपरिक गरिमा और उल्लास के साथ लगा हुआ है जो अगले 15 दिनों तक चलता रहेगा। यह मेला जो क्षेत्रीय सांस्कृतिक धरोहर और धार्मिक आस्था का प्रतीक है, श्रद्धालुओं और आगंतुकों की भारी भीड़ से गुंजायमान रहा। घाट पर स्थित पवित्र स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर अपने आराध्य देवताओं का आशीर्वाद प्राप्त किया। मेले में सांस्कृतिक और धार्मिक गतिविधियों का मनोहारी संगम देखने को मिला। लोकगीतों और नृत्य-नाटिकाओं ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।

Next Post

चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू कश्मीर ने 5 विकेट से जीत दर्ज कर मालदीव को दी शिकस्त 

Wed Jan 14 , 2026
सीधी । अखिल भारतीय आमंत्रण क्रिकेट टूर्नामेंट कुंवर एण्ड ब्रदर्स सीधी चैलेंज कप सीजन 9 के आज स्थानीय छत्रसाल स्टेडियम में चौहान स्टोन क्रेसर जम्मू कश्मीर और के.डी. कांस्ट्रक्शन क्रिकेट बोर्ड ऑफ मालदीव के मध्य हुए दसमें दिन के मैच मे चौहान स्टोन क्रेशर जम्मू-कश्मीर बैरियर्स 5 विकेट से अपनी […]

You May Like